बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के लकी ड्रॉ में स्कूटी से लेकर टीवी तक के निकले विजेता, जानिए कूपन नंबर

 


हजारीबाग: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से रविवार को परंपरा के अनुसार पूजा पंडाल के समीप लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। 3999 कूपन के आधार पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूटी, टेलीविजन, सोफा सेट, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत कई पुरस्कारों के विजेताओं के कूपन नंबर निकाले गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर अविनाश कुमार यादव उपस्थित रहे। महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमहापौर ने पहला कूपन निकालकर लकी ड्रॉ की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन महासमिति के कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने किया।

लकी ड्रॉ के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को मंच पर बुलाकर कूपन निकलवाए गए। प्रत्येक कूपन नंबर की घोषणा की गई और परिणामों को उपस्थित लोगों के बीच साझा किया गया।

लकी ड्रॉ के प्रमुख विजेता और कूपन नंबर इस प्रकार हैं:

प्रथम पुरस्कार – स्कूटी: कूपन नंबर 1560

द्वितीय पुरस्कार – स्कूटी: कूपन नंबर 1558

तृतीय पुरस्कार – टेलीविजन: कूपन नंबर 0246

चतुर्थ पुरस्कार – सोफा सेट: कूपन नंबर 2035

पंचम पुरस्कार – फ्रिज: कूपन नंबर 1226

छठा पुरस्कार – वाशिंग मशीन: कूपन नंबर 028

सातवां पुरस्कार – एयर प्यूरीफायर: कूपन नंबर 2982

इनके अलावा 10 लोगों के लिए इंडक्शन चूल्हे, 10 लोगों के लिए ट्रॉली बैग और पांच लोगों के लिए आयरन के पुरस्कार भी निकाले गए।

इस अवसर पर उपमहापौर अविनाश कुमार यादव ने महासमिति की कार्यशैली और आयोजन व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा संपन्न होने के बाद पूजा पंडाल को समय रहते हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि शहर में यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। इस पर महासमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जल्द से जल्द पंडाल हटाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान कूपन नंबरों की घोषणा होते ही लोग अपने कूपन से उनका मिलान करते नजर आए। महासमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसकी जानकारी महासमिति के सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल ने दी।