कटकमदाग में धूमधाम से मना जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा उत्साह


 कटकमदाग। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मुबारक अवसर पर कटकमदाग में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नात पढ़ी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं एवं जीवन संदेशों को याद किया।

जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा। लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया। सुल्ताना के बड़े इमाम अख्तर हाफिज ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पूरी मखलूक के लिए रहमत बनकर आए और उन्होंने इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे तथा शांति का रास्ता दिखाया।

जश्न के अवसर पर जगह-जगह शरबत का वितरण भी किया गया। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलादुन्नबी का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में कटकमदाग सदर अख्तर मियां, शमशेर अंसारी, नौशाद अंसारी, शमीम अंसारी, आलम अंसारी, बजाज, नसीम (बब्ला) अंसारी, इमाम अब्बास, राजा अंसारी, अब्दुल गफ्फार, अख्तर नूरी, मुमताज अंसारी, हकीम अंसारी सहित कटकमदाग और सुल्ताना क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।