फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन की बैठक: जिला कमिटी बरकरार, 1 सितंबर को राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

 


हजारीबाग में सोमवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला इकाई की एक अहम बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की। संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारी सदस्य अरुण राणा ने निभाई।

बैठक में सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि फिलहाल जिला कमिटी का चुनाव नहीं होगा। पुरानी कमिटी को ही यथावत रखते हुए उसका विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन और मजबूत बन सके। साथ ही जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कई डीलरों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने का निर्णय भी हुआ।

सदर, ईचाक, पदमा, बरकठा, चलकुशा, बरही, चौपारण, कटकमसांडी, कटकमदाग, केरेडारी, बड़कागांव, चुरचू, दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ — इन सभी प्रखंडों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों पर भी रणनीति बनाई। तय हुआ कि 1 सितंबर 2026 को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन हजारीबाग के उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला महासचिव एवं प्रदेश सचिव सुनील कुमार सिन्हा, राम प्रकाश वर्मा, दिलीप पासवान, राम कृष्ण दुबे, भोला सिंह, अर्चना सिन्हा, रामेश्वर राम, चरण राम, एतवा तुरी, अरुण सिंह, कुमुद दास और सुखदेव साव सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।