हजारीबाग में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 


हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग, एकता और संकल्प का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने हजारीबागवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। तिरंगा यात्रा के दौरान हजारीबाग में लोगों का उत्साह और उमंग राष्ट्र के प्रति उनकी भावना को दर्शाता है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव, उदयभान नारायण सिंह, हरिश श्रीवास्तव, आनंद देव, वरिष्ठ नेता सुदेश चंद्रवंशी, महामंत्री जयनारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष कुणाल दुबे, रेणुका साहू, मंजू नंदनी, उपेंद्र सिंह, मनोज गिरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, कौलेश्वर रजक, चौधरी साहू, रामकुमार मेहता, सुमन राय, राम अवतार शर्मा, बिरजू रवि, प्रीत गुप्ता, कृष्णा साहू, मंदीप यादव, बलराम शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, अशोक राणा, सुरेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सुबोध सिन्हा, राजेश ठाकुर, राजेश यादव, हेवन्ती देवी, पिंटू रानी, विजय निषाद एवं मनीष चौधरी सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए।

वहीं नरेन्द्र कुमार, परमेश्वर यादव, बजरंगी ठाकुर, भानुमति पासवान, आदित्य प्रसाद, ऋषि शर्मा, विवेक बैरियर, मुखिया नारायण साहू, शशिकांत शर्मा, सनातनी विकास, महावीर सिंह, रीतलाल यादव, अरुण राणा, अशोक मेहता, वीरेंद्र ओझा, अमित पासवान, अनील कुशवाहा, पवन गिरि, गोविंद यादव, संजू पासवान, राजेन्द्र मेहता, नरेश रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया।

जीएम कॉलेज, इंटर साइंस कॉलेज, गुलमोहर कॉलेज एवं डिफेंस संगठन की टीम के साथ हजारीबाग के हजारों नागरिकों की भागीदारी से तिरंगा यात्रा का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव के पर्व के रूप में मनाएं।