हजारीबाग शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप गुरुवार को पत्रकार दीपक कुमार के नए मसाला दुकान का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी प्रभात कुमार एवं राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और शुभचिंतकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय हो गया।
दुकान में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मसालों की विशेष व्यवस्था की गई है। दीपक कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन और ताजे मसाले उपलब्ध कराना है, ताकि हर घर के स्वाद में गुणवत्ता और भरोसा जुड़ सके।
उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नई शुरुआत निश्चित रूप से सफल होगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहते हुए इसे क्षेत्र के व्यापारिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
