हजारीबाग में झामुमो नेताओं का जोरदार स्वागत, सिंघानी ओवरब्रिज के पास जुटे पार्टी कार्यकर्ता

 


हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय और केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा का हजारीबाग में जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेता रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में सिंघानी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के अलावा जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता और जिला प्रवक्ता कुणाल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस मौके पर रोहित कुमार, आकाश चौधरी, बबलू सिंह, मयंक सिंह, संदीप कुशवाह, मनोज मेहता, मंजीत साव, मुखिया मनोज मेहता, जय प्रकाश मेहता, अनिकेत कुमार, सौरव कुमार, विशाल कुमार, राजेश मेहता, दीपक मेहता, आकाश पासवान, रवि पासवान, मंटू शर्मा, दिलीप उपाध्याय, मनु मांझी, नरेश मांझी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, प्रियांशु राज, साहिल, उत्कर्ष, हैपी, विनोद टुडू, सुधीर यादव, प्रवीण मेहता, रवि शंकर, संजय मेहता, अशोक पासवान, अनिल ठाकुर, तुलसी यादव, कपिल देव बैठा, कैलाश राम, मुकेश राम, रेणु देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, गुंडवा देवी, जिलानी अंसारी, नारायण गोप, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्त, संतु यादव, राजू साव और मन्नू गुप्ता समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।