ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान, आयुष कुमार बने ‘बेस्ट जवान’ और पीताम्बर गोप को मिला ‘बेस्ट टर्नआउट’ पुरस्कार

 


हजारीबाग। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर द्वारा यातायात व्यवस्था में बेहतर कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। ‘बेस्ट जवान ऑफ द वीक’ का पुरस्कार आयुष कुमार को, जबकि ‘बेस्ट टर्नआउट ऑफ द वीक’ का पुरस्कार पीताम्बर गोप को प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।