बैहरी सखिया शिवांगना शिव मंदिर में स्वागत सह तोरण द्वार निर्माण का शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल ने रखी आधारशिला

 


सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बैहरी सखिया स्थित शिवांगना शिव मंदिर मेला प्रांगण में रथ द्वितीया के पावन अवसर पर स्वागत सह तोरण द्वार निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तोरण द्वार की आधारशिला रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि यह तोरण द्वार क्षेत्र के 13 गांवों के लोगों के आपसी सहयोग से बनाया जा रहा है। इस पहल को ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैहरी सखिया का शिवांगना शिव मंदिर इस पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। रामनवमी के अवसर पर यहां दर्जनों गांवों के अखाड़ाधारी जुटते हैं और अपनी पारंपरिक कला एवं शौर्य का भव्य प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा दुर्गा पूजा सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में दुर्गा मंडप के लिए छावनी शेड निर्माण का भी जल्द प्रयास किया जाएगा, ताकि विभिन्न आयोजनों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से हजारीबाग जिले के सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, पूरण महतो, रामस्वरूप महतो, जानकी महतो, भुनेश्वर महतो, परमेश्वर दयाल, लालमन महतो, देवकी महतो, मोहन ठाकुर, जयनारायण कुशवाहा, शशि कुमार, शिवनारायण महतो, धीरज कुमार, दिलचंद महतो, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।