हज़ारीबाग के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने बचपन के मित्र एवं आईआरएस अधिकारी सत्यम प्रकाश की पूजनीय माताजी तथा हज़ारीबाग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की पूर्व प्राचार्या स्वर्गीय श्रीमती स्नेह लता प्रसाद के द्वादश (बारहवीं) संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुन्ना सिंह ने कहा कि स्वर्गीय स्नेह लता प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व से अनेक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
द्वादश संस्कार में परिजनों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय स्नेह लता प्रसाद के शिक्षा एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
