दारू (हजारीबाग): दारू थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आपसी विवादों के समाधान के उद्देश्य से थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी रामबालक ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने सुनवाई की तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक सुबोध सोनी, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिलीप साव सहित दारू अंचल क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रशासन ने लोगों से भूमि संबंधी विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत कराने तथा आपसी शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
