हजारीबाग- झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय, झारखंड पुलिस मुख्यालय के माध्यम से हजारीबाग जिला पुलिस को 42 नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 नई मोटरसाइकिल हजारीबाग जिला को प्राप्त हुई थीं।
इन सभी मोटरसाइकिलों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण थानों में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भेजा गया है।
आज अमन कुमार, अमित आनंद, मनोज कुमार सिंह एवं कुमार देवव्रत द्वारा पुलिस केंद्र हजारीबाग से हरी झंडी दिखाकर इन मोटरसाइकिलों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया।
पुलिस विभाग का मानना है कि नई मोटरसाइकिलों के मिलने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।
