
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश पुजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गणपति बप्पा मोरया भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति-भाव से विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से काॅलेज परिसर गुंजयमान हुआ। तीन दिवसीय गणेश पुजनोत्सव आयोजित है। सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने पूजा में शामिल होकर सबों को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी बधाई दी एवं सबों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कहा कि हर शुभ कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश के मंत्रोच्चारण से होता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद भक्ति भाव और खुशी से मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू धर्म का अत्यधिक मुख्य तथा बहुत प्रसिद्ध पर्व है। भगवान गणेश बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक है। इनकी आराधना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। नई कार्य की शुरुआत में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश लोकमंगल देवता हैं। लोकमंगल ही उनका मुल उदेश्य है। उनकी कृपा से धन, संपदा एवं समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता है। मौके पर मुख्य रूप से हजारीबाग डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. के श्रीकृष्ण, उप प्राचार्य डॉ. अंकुर भार्गव, डॉ. निषाद गवली सहित कई डाॅक्टर्स, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।