वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को देखते हुए हजारीबाग की सामाजिक कार्यकर्ता सह ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता को हजारीबाग जिला पर्यावरण समिति के सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता सह ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि जो नया दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसे मैं अपनी संपूर्ण प्रतिभा और क्षमता से दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करूंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में आम जनों को संकल्पित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ सार्थक और सर्वाधिक प्रयास करूंगी।
शेफाली गुप्ता की इस प्रतिबद्धता से यह साफ जाहिर है कि वे पर्यावरण से संबंधित मामलों में सक्रिय रूप से भाग लेंगी और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगी। उनका यह प्रयास हजारीबाग पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है। यह चयन उनके पर्यावरण कार्यों और समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान का प्रमाण है। इस दौरान उनके समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
