भगवान गणेश जी की पुजन से खुशहाली, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति के साथ विघ्न एवं बाधा का हरण होता है - डाॅ प्रवीण श्रीनिवास
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में दिन शुक्रवार की संध्या तीन दिवसीय गणपति पुजनोत्सव संपन्न होने बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन हुआ। संध्या की आरती कर सुसज्जित शोभायात्रा निकला गया। काॅलेज परिसर में भ्रमण के दौरान अबीर गुलाल एक दुसरे को लगाकर झुमते- गाते भक्ति में लीन होकर जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को मुकुंदगंज स्थित तालाब में आरती कर विसर्जित किया गया। इस मौके पर सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने सभी के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली, ऋद्धि-सिद्धि की कामना की। कहा कि भगवान गणेश जी की पुजन से खुशहाली, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति के साथ विघ्न एवं बाधा का हरण होता है। भगवान गणेश लोकमंगल देवता हैं। लोकमंगल ही उनका मुल उदेश्य है एवं उनकी कृपा से धन, संपदा एवं समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता है।मौके पर विशेष रूप से डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण, उपप्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव, डाॅ निषाद गवली, डाॅ रघु सहित कई डाॅक्टर्स, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
