
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के किरीगड्डा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 34 में लापरवाही का बड़ा मामला प्रकाश में आया है! इस संदर्भ में किरीगड्डा के ग्रामीणों ने आरोप के लहजे में बताया कि किरीगड्डा आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका रोहनी देवी आंगनबाड़ी केंद्र खोल कर बटुका गांव धान रोपनी करने चली जाती है! इस दौरान केंद्र में अध्ययन करने पहुंचे बच्चे जैसे तैसे रहते हैं! ताजा मामला यह है कि 24 जुलाई को सेविका रोहनी देवी केंद्र खोल कर केंद्र को भगवान भरोसे छोड़कर बटुका गांव धान रोपने चली गई थी! वहीं सहायिका भी निजी कार्य को लेकर अवकाश पर थी!इस दौरान केंद्र में अध्ययन करने आया बच्चा अंशु कुमार पिता ओम प्रकाश महतो एक अन्य बच्चा के साथ उलझ गया! जिस कारण उक्त बच्चे का सर में गंभीर रूप से चोट लग गया! जिसका ईलाज परिजन निजी स्तर से करा रहे हैं! इसके साथ हीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सेविका पोषाहार वितरण में भी मनमानी करती है मेन्यू के अनुसार बच्चों को पोषाहार नहीं देती है! इस घटना के पूर्व भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें सेविका अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है! उक्त मामले पर बुंडू पंचायत के उपमुखिया शुकुल महतो नारायण महतो संतोष महतो प्रकाश महतो भुनेश्वर महतो फुलेश्वर महतो रामकृष्ण महतो नमिता देवी विलासो देवी चुनमुन देवी समेत अन्य ने उचित जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है! वहीं उपरोक्त प्रकरण पर केरेडारी सीडीपीओ से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले में पर्यवेक्षक भेज कर जांच किया जाएगा! जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी!