हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बरही लेक व्यू होटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर होटल के प्रोपराइटर तापेश्वर प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी कुंती देवी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि बरही क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल की शुरुआत होना खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने होटल प्रबंधन को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, होटल के प्रोपराइटर तापेश्वर प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए होटल में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां लॉजिंग एवं फूडिंग के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, विवाह समारोह के लिए आकर्षक हॉल तथा एसी और नॉन एसी कमरे की व्यवस्था की गई है। होटल का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर ठहरने, खानपान और समारोह आयोजन की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर प्रोपराइटर की मां विलास देवी, व्यवसायी संघ अध्यक्ष कपिल केशरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बिका सिंह, भाजपा नेता सुनील साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, प्रफुल सिंह, विनय साव, विमल सिंह, अमित साहू, संतोष प्रसाद, बिरेन्द्र प्रसाद, मुकेश गुप्ता, प्रो. हिरामन साव, छोटन ठाकुर, पप्पू केशरी, गुलाब साव, बिरेन्द्र साव, केदार साव, महेंद्र साव, सुजीत चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
