भीम कुमार को AICC का राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाए जाने पर हजारीबाग में भव्य स्वागत


 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भीम कुमार के हजारीबाग आगमन पर नीलांबर-पीतांबर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुन्ना सिंह सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि भीम कुमार को मिली यह नई जिम्मेदारी उनके लंबे संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि भीम कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में जयप्रकाश भाई पटेल, भीम कुमार, रघु जायसवाल, डॉ. प्रकाश, परवेज अहमद, दानिश जुबेर, ए.के. सिन्हा (रॉकी), उमाशंकर प्रसाद, मकसूद आलम,