हजारीबाग। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बड़ा बाजार क्षेत्र में उत्साह और तैयारियां चरम पर हैं। इसी क्रम में बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से बड़ा बाजार चौक पर लगाए गए लकी ड्रॉ स्टॉल का रविवार को युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन के दौरान महासमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष अजमेरा का शॉल, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद हर्ष अजमेरा ने स्वयं लकी ड्रॉ का कूपन खरीदकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरा वातावरण उत्साह से भर गया।
इस वर्ष लकी ड्रॉ कूपन की कीमत 100 रुपये रखी गई है। लकी ड्रॉ में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय पुरस्कार में टेलीविजन, चतुर्थ में सोफा, पंचम में फ्रिज, छठे में वाशिंग मशीन और सातवें पुरस्कार के रूप में आरओ प्यूरीफायर रखा गया है। इसके अलावा 10-10 विजेताओं को इंडक्शन चूल्हा और ट्रॉली बैग तथा पांच विजेताओं को आयरन दिया जाएगा। लकी ड्रॉ का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को पूजा पंडाल के समीप किया जाएगा।
उद्घाटन के बाद हर्ष अजमेरा पूजा पंडाल परिसर पहुंचे और पंडाल निर्माण, टेंट सहित अन्य तैयारियों में जुटे कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महासमिति के सदस्यों के साथ पूजा महोत्सव से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा की।
इस मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति हजारीबाग की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। महासमिति का हर आयोजन शहर की संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देने का काम करता है। लकी ड्रॉ श्रद्धालुओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ पूजा आयोजन में सहभागिता का माध्यम भी है।
महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार बनाने का प्रयास किया जाता है। लकी ड्रॉ स्टॉल से प्राप्त राशि का उपयोग पूजा की व्यवस्थाओं में किया जाएगा।
कार्यक्रम में सचिव दीप नारायण निषाद सहित दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेश निषाद, पवन खंडेलवाल, बाल गोविंद निषाद, लखन निषाद, महेंद्र गुप्ता, प्रमोद खंडेलवाल, दिलीप सोनी, उपेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, लक्ष्मण निषाद, रितेश खंडेलवाल,
