बेस पंचायत में जितिया पूजा मेले का सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन, झूमर में जमकर थिरके


 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत में जितिया पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सांसद ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद फीता काटकर जितिया पूजा मेले का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल का ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद भी खुद को रोक नहीं पाए और स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरकते नजर आए।

पूजा स्थल पर विधिवत नमन करने के बाद स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक झूमर प्रस्तुत किया। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने भी झूमर में शामिल होकर स्थानीय लोक संस्कृति और परंपरा का आनंद लिया।

मौके पर सांसद ने कहा कि लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत समाज की पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बेस पंचायत के लोगों की ओर से मिले आत्मीय स्वागत और उत्साह को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, कटकमसांडी सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता, कटकमदाग सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, मुखिया दीपक यादव, पूर्व सरपंच तिलेसर गंझू, जितिया पूजा समिति अध्यक्ष नागेश्वर भोक्ता, उपाध्यक्ष ज्ञानी गंझू, सचिव राहुल ऋषि, उप सचिव राजू राम, कोषाध्यक्ष जादव गंझू, उपकोषाध्यक्ष शंभु राणा सहित महेंद्र, राजेंद्र यादव, कृष्णा यादव, प्रवीण महतो, उमेश कुमार, सुबोध कुमार, सामर साव, विशेश्वर राम, विनोद, मुराली और मनोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।