आदिवासी नेता विक्की कुमार धान ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 


आदिवासी नेता विक्की कुमार धान ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत श्रीमती रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

विक्की कुमार धान ने कहा कि मां का साया उठ जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रीमती रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ आदिवासी समाज के लिए भी दुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा आदिवासी समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।