हजारीबाग मारवाड़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन भवन सभागार में सात दिवसीय समारोह का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवा और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ समाज की परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
समारोह के अंतर्गत आयोजित क्राफ्ट प्रतियोगिता में आरुषि बंसल (अजय बंसल), रोल नंबर 25, माही गोयल (शम्भू अग्रवाल), रोल नंबर 23 और भव्या अग्रवाल (राज कुमार गोयल), रोल नंबर 4 ने स्थान प्राप्त किया। वहीं, ‘कौन है इंटेलिजेंट’ प्रतियोगिता में सौरव अग्रवाल (सनातन अग्रवाल), केशव अग्रवाल (रुपेश कुमार अग्रवाल), ऋषभ अग्रवाल (संतोष अग्रवाल) और कृष अग्रवाल (संजय अग्रवाल) विजेता रहे। प्रॉप गेम में चंदा तिबरेवाल ने जीत हासिल की, जबकि अग्रवाल टैलेंट क्वेस्ट में आदित्य बगड़िया (आनंद बागड़िया), आरव अग्रवाल (रवि प्रकाश अग्रवाल) और आदित्य अग्रवाल (आनंद अग्रवाल) विजेता बने।
‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम पर आधारित ‘द फ्यूजन वॉक’ प्रतियोगिता भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में आशमन अग्रवाल (अभिषेक अग्रवाल) ने प्रथम, गरिमा टिबरेवाल (मनीष टिबरेवाल) ने द्वितीय और श्रेयस अग्रवाल (अमित अग्रवाल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप बी में कीर्ति खेतान (दीपक अग्रवाल) एवं प्रियंका अग्रवाल (गौरव अग्रवाल) संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। शालिनी जालान (सिद्धांत खेतान) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि माधुरी अग्रवाल (विकास अग्रवाल) एवं सुधा अग्रवाल (राजेंद्र अग्रवाल) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा ‘जोड़ी नंबर 1’ प्रतियोगिता में सोनाली बंसल एवं ज्योति बंसल ने प्रथम पुरस्कार और रूपा तिबरेवाल एवं सुधा खेतान ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
समाज की एकता और संस्कारों का प्रतीक है जयंती समारोह
समाज के अध्यक्ष पारस अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा, समानता और आपसी सहयोग के आदर्शों को अपनाने का अवसर है। सात दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ समाज की सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिल रहा है। समाज का प्रयास है कि नई पीढ़ी महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बने।
समाज के सचिव विनोद झुनझुनवाला ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी समाज की सक्रियता और एकजुटता को दर्शाती है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से जयंती समारोह को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जयंती समारोह के संयोजक सीए विनीत अग्रवाल ने कहा कि सात दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि हर आयु वर्ग के लोगों को भागीदारी का अवसर मिले। क्राफ्ट, बौद्धिक प्रतियोगिताओं, टैलेंट क्वेस्ट, जोड़ी नंबर 1 और फ्यूजन वॉक जैसे आयोजन बच्चों, युवाओं और महिलाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सात दिवसीय आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को हजारीबाग में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहने की उम्मीद है। शोभायात्रा के साथ जयंती समारोह का उत्साह और बढ़ेगा।
