पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान केरेडारी थाना पुलिस को बड़ी कार्रवाई मिली है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को केरेडारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोदवे मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल की जांच की गई। जांच के क्रम में कार्टून में रखी 23 अदद नकली अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात पुलिस ने कही।
मामले में पुलिस ने अनुज कुमार, पिता नागेश्वर राम, निवासी ग्राम सीकरी, सीकरी ओपी, बड़कागांव थाना क्षेत्र, हजारीबाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
