हजारीबाग पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 की रात जिले में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और विभिन्न मामलों के अभियुक्तों के खिलाफ विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की निगरानी में कुल 31 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में करीब 123 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामारी करते हुए कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 8 वारंटों का निष्पादन भी किया गया।
हजारीबाग पुलिस ने कहा है कि फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि कोई ऐसा आपराधिक तत्व मौजूद है, जो गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
