हजारीबाग के संत पॉल्स विद्यालय में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती अनिमा सोरेन की स्मृति में संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के निर्देशक डॉ. अमित अमर सोरेन के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सुधीर कुमार बोस, सुभाष कुमार बोस सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय अनिमा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण करने के साथ हुई।
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संस्थापक दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने ग्रुप डांस, मूक अभिनय एवं ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों को अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहा।
कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और अनुशासन की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का परिचय दिया।
बच्चों को दिए गए स्मृति चिह्न
समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। स्मृति चिह्न प्राप्त कर बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरंजन सिंह, रीना सिंह, रजनी तिग्गा, रूपम झा, अनुश्री, मोयत्री, कनुप्रिया, प्रियंका, गुड़िया, नवीन, उपेन्द्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सामूहिक प्रयासों से आयोजित संस्थापक दिवस समारोह के माध्यम से विद्यालय परिवार ने स्वर्गीय श्रीमती अनिमा सोरेन के आदर्शों, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। निर्देशक डॉ. अमित अमर सोरेन के नेतृत्व में आयोजित समारोह विद्यालय परिवार के लिए विशेष और स्मरणीय रहा।
