कटकमसांडी में हत्या मामले का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

 


हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम तोरार में 6 सितंबर की रात हुई जगेश्वर भुईयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंध का आरोप सामने आया है।

मृतक की पत्नी फूलमती देवी के आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 140/26, दिनांक 07.09.2026 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में इस हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया था।

इसी क्रम में आगे की जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को दो अन्य अभियुक्तों विकास मंडू और प्रकाश मंडू को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास मंडू, पिता जगन मंडू तथा प्रकाश मंडू, पिता अशोक मंडू, दोनों ग्राम बेला, पोस्ट शाहपुर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है