सांसद मनीष जायसवाल से मिले चैय विश्वकर्मा समाज समिति के सदस्य, विश्वकर्मा पूजा का दिया निमंत्रण

 


सांसद सेवा कार्यालय में सोमवार को चौपारण प्रखंड के आरापगार और पाण्डेबारा से पहुंचे चैय विश्वकर्मा समाज समिति के सदस्यों ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान समाज के सदस्यों ने आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले बाबा विश्वकर्मा पूजा समारोह में शामिल होने के लिए सांसद को निमंत्रण दिया। सांसद मनीष जायसवाल ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

मुलाकात के दौरान समाज के उत्थान, क्षेत्र के विकास और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद मनीष जायसवाल ने समाज के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज के लोगों के साथ निरंतर संवाद और उनके सुझाव क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोर कुमार राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।