महिला संबंधी अपराध में लंबे समय से फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार


हजारीबाग। महिला संबंधी अपराध के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत कटकमसांडी थाना कांड संख्या 194/25, दिनांक 12 सितंबर 2025 में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, हजारीबाग के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

पुलिस के अनुसार, टीम ने तकनीकी और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन कुमार, पिता सुंदर राम, को सेक्टर-4, वैशाली, थाना कौशांबी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई में कटकमसांडी थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे। प्रेस विज्ञप्ति में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।