बरही के विजैया पंचायत में नशा विरोधी जागरूकता अभियान, पुलिस ने ग्रामीणों से की नशे से दूर रहने की अपील


 बरही: पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही, थाना प्रभारी बरही एवं महिला थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत विजैया पंचायत के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशे के खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर जागरूकता फैलाएं और नशे के कारोबार अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

पुलिस द्वारा बताया गया कि नशे के विरुद्ध यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।