हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार यातायात थाना परिसर में टोटो चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग की उपस्थिति में थाना प्रभारी यातायात थाना हजारीबाग ने शहरी क्षेत्र के टोटो चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान चालकों को सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी चालकों से शपथ पत्र भी भराया गया।
पुलिस की ओर से चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और सड़क सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
.jpeg)