केसुरा मोड़–सरौनी रोड की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल से ग्रामीणों को राहत

 


हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत केसुरा मोड़ से सरौनी रोड जाने वाली महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों पर बने गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की लगातार पहल और विभागीय अधिकारियों से किए गए प्रयास के बाद ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता के माध्यम से यह कार्य प्रारंभ हुआ है।

लंबे समय से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों के लिए यह सड़क काफी परेशानी का कारण बनी हुई थी। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

ग्रामीणों की समस्या को विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने सरकार से जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मतीकरण की मांग की थी। सरकार की ओर से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई, जिसके बाद विधायक ने संबंधित विभाग के मंत्री और सचिव से भी लगातार सड़क की समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया।

लंबे समय तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बावजूद विधायक ने मामले को ठंडे बस्ते में नहीं जाने दिया और विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी पहल के बाद फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।

कार्य शुरू होने के बाद विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कौलेश्वर रजक, सुमन राय, राजेश यादव और चंदन सिंह ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधियों ने चल रहे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा जनता का अधिकार है और जर्जर सड़कों पर ग्रामीणों को आवागमन के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तत्काल राहत देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए सड़क का पुनर्निर्माण और मजबूतीकरण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को विधानसभा से लेकर विभागीय स्तर तक लगातार उठाना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

इधर, सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि करीब दो वर्ष पहले भी विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयास से उक्त दोनों सड़कों को दुरुस्त कराया गया था। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस बार भी मरम्मत का