पीएम मोदी के जन्मदिन पर रंजन चौधरी ने जलाया आशीर्वाद का दीप, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

 


हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अपने आवास पर आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

एक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद रंजन चौधरी इन दिनों बेडरेस्ट पर हैं। इसी अवस्था में उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया और ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन उनके लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का दिन भी है।

उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने और देश को उनके मार्गदर्शन का निरंतर लाभ मिलने की कामना की।

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रंजन चौधरी ने “नरेंद्र मोदी: नेतृत्व से जन भागीदारी तक, बदलते भारत की 25 वर्षों की यात्रा...” शीर्षक से एक आलेख भी लिखा है, जिसके विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों और समाचार पोर्टलों के संपादकीय आलेख के रूप में प्रकाशित होने की जानकारी दी गई है।