किराना दुकान में धड़ल्ले से बिक रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 


हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त सतीश कुमार मेहता, पिता महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी सरैयाडीह को उसकी किराना दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने दुकान से विभिन्न ब्रांड की कुल 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में God Father 650 एमएल की 20 बोतल, God Father 500 एमएल की 20 बोतल, Kingfisher 650 एमएल की 12 बोतल शामिल हैं। इसके अलावा 8 PM, Iqonic, Sterling B7, Royal Challengers, Royal Stage, McDowell No.1 और Imperial Blue ब्रांड की शराब भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई के संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग की ओर से दी गई है।