विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

 


हजारीबाग। विधायक जनसेवा कार्यालय में शनिवार को विधायक प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, सुझावों एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक संवाद स्थापित कर मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, "जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक नागरिक को न्यायपूर्ण एवं प्रभावी प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।"

उन्होंने बताया कि विधायक जनसेवा कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निरंतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।