रामगढ़/भुरकुंडा: गिद्दी–दमोदर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है। बहुप्रतीक्षित पुल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।
भुरकुंडा दौरे के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण की तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गिद्दी–दमोदर पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परियोजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
सांसद ने कहा कि पुल के निर्माण से हजारीबाग और रामगढ़ जिले के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगी, वहीं व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि वर्षों से लंबित मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है।
इससे पूर्व सांसद मनीष जायसवाल ने भुरकुंडा सीसीएल गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पुल निर्माण के लिए वर्षों तक लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब जब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है तो कुछ लोग इसका श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने में स्थानीय मीडिया कर्मियों और लंबे समय से आंदोलन कर रहे क्षेत्र के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सांसद ने कहा कि पुल वर्षों से जर्जर स्थिति में था, लेकिन पहले गंभीर प्रयास नहीं किए गए। सांसद बनने के बाद उन्होंने लगातार इस दिशा में पहल की, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने श्रेय लेने की राजनीति करने वालों से जनता को भ्रमित नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि जनता सब कुछ समझती है और विकास कार्यों को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रणजीत पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, गुंजन साहू, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रॉबिन गुप्ता, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र करमाली, किशोर कुमार महतो, सुखदेव प्रसाद, अम
.jpeg)