आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट में जिला योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित हजारीबाग: शहर स्थित आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सभागार में जिला स्त

 


हजारीबाग: शहर स्थित आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सभागार में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए प्रतिभागी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलेपन, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हर्ष अजमेरा ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की वैज्ञानिक एवं भारतीय जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र और नैतिक रूप से सशक्त बन सकें।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

प्रतियोगिता का समापन विजेता प्रतिभागियों के सम्मान, सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर