हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के खिलाड़ियों के लिए 28, 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित होने वाले हजारीबाग खेल महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव की मेजबानी हजारीबाग जिला ओलंपिक संघ करेगा। प्रतियोगिता में प्रमंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
