नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चौपारण प्रखंड में सखी मंडल की दीदियों द्वारा जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
रैली के माध्यम से सखी मंडल की दीदियों ने विभिन्न जागरूकता संदेशों का प्रसार करते हुए आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव एवं समुदाय को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
सखी मंडल की दीदियों ने लोगों से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन को मजबूत बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
