विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारीबाग पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


हजारीबाग, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र परिसर में पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हजारीबाग श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) ने किया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हजारीबाग सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस केंद्र परिसर में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से हजारीबाग पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।