हज़ारीबा: हूल दिवस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।उद्घाटन समारोह में हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रेड आर्मी एवं पप्पू 11, खटकमसांडी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था और पप्पू 11, खटकमसांडी की टीम रेड आर्मी पर 1–0 की बढ़त बनाए हुए थी।
उद्घाटन समारोह में हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जॉन भेंगरा, कोर्रा निवासी एवं राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट, हज़ारीबाग के अच्छे खिलाड़ी, अच्छे कोच एवं रेफरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रेड आर्मी एवं पप्पू 11, खटकमसांडी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी था और पप्पू 11, खटकमसांडी की टीम रेड आर्मी पर 2–0 की बढ़त बनाए हुए थी।
समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव कोलेश्वर गोप, उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, हज़ारीबाग सदर विधानसभा खेल प्रतिनिधि श्री दिलीप गोप, मंसूर आलम, चंद्रशेखर कुमार, प्रकाश कुमार गुप्ता, अबोध राम, प्रमोद कुमार दास, सूरज थापा, मुशर्रफ खान, प्रमोद राम, विकास किंडो, दादन कुमार रजक, जीतू यादव, विनय यादव, मनोज राम एवं अजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
मैच का सफल संचालन ललित उराँव, सुमित उराँव, भगवान मुर्मू, विकास राम, सूरज दास, विकास दास, रविंद्र कुमार, विवेक केरकेट्टा एवं पवन राम ने किया।
हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सीनियर फुटबॉल लीग का उद्देश्य जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा।
.jpeg)