रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के स्थानीय हजारीबाग शहर के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद सेवा कार्यालय सभागार में मांडू विधानसभा क्षेत्र के करीब दर्जनभर विस्थापित आदिवासी गाँवों के प्रतिनिधियों का एक अहम जुटान हुआ। घाटो मंडल के सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ जिला एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर करमाली के नेतृत्व में पहुँचे आदिवासी समाज के दर्जनभर गांवों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने सांसद मनीष जायसवाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर, अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर अपनी-अपनी बस्तियों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। इस बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के घाटो मंडल के अंतर्गत आने वाली चिराटुंगरी, भैलगाड़ा, लालटुंगरी, मकुंदाबेड़ा, उलाहारा, तापिन, तापिन बस्ती और मांडू मंडल की जोड़ाकरम बस्ती से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए ।
सीधे संवाद के दौरान क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों ने अपने-अपने इलाके की जरूरी समस्याओं को सांसद मनीष जायसवाल के समक्ष प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने विस्थापित आदिवासी परिवारों के पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक बस्ती में सरना स्थलों के विकास, सौंदरीकरण और संरक्षण की माँग की। इसके अलावा गाँवों में समुचित सड़क, पेयजल, बिजली, नाली और सामुदायिक भवनों के निर्माण, स्थानीय युवाओं को उद्योगों एवं सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर गंभीर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा बैठक और समयबद्ध कार्ययोजना बनाने का भी आग्रह किया।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज समस्या का निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही वे खुद टाटा और सीसीएल प्रबंधन का सीधे प्रभावित ग्रामीणों के बीच वार्ता कराएंगे, ताकि विस्थापन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक एवं ठोस प्रयास किए जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान झारखंड राज्य की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जबकि खुद को आदिवासी हितैषी बताने वाली झारखंड की झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने यहां के आदिवासियों को केवल धोखा दिया है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता एकजुट होकर देगी ।
इस बैठक के उपरांत सांसद मनीष जायसवाल के साथ सभी जनों ने सांसद सेवा केंद्र में ही पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण भी किया ।
मौके पर विशेषरूप से सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, भाजपा नेता अर्जुन साव, जुगनू सिंह, जिला योजना सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार, नगर सांसद प्रतिनिधि लब्बू गुप्ता, सांसद कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित मांडू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पंहुचे बसुदेव किस्कू, संजय किस्कू, गाँधी किस्कू, सानू किस्कू, छोटेलाल मांझी, दीपक टुडू, सोनू मुंडा, विजेंदर करमाली, तालो सोरेन, राजा सोरेन, शिकारी मांझी, करमचन्द मुर्मू, आराज मुर्मू, रमेश मरांडी, पतिलाल हेंब्रम, बिनोद मांझी, महादेव सोरेन, धनीराम मांझी, लालजी टुडू, बिनय मरांडी, शनि मरांडी, कृष्णा हेंब्रम, रविलाल हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, दिनु मांझी, करण बेसरा, संजय मांझी, उपेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
.jpeg)