दो वर्ष पूरे होने पर सांसद मनीष जायसवाल ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकास और जनसेवा के कार्यों का किया उल्लेख

  प्रस्तुति:- ✍️ रंजन चौधरी
सांसद मीडिया प्रतिनिधि, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र ।



24 जून 2024 का दिन हजारीबाग के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ था। जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाल सांसद मनीष जायसवाल की बुलंद आवाज पहली बार देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन में गूँजी थी। यह वह ऐतिहासिक पल था जब एक ओर विश्व नेता के रूप में स्थापित हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर मोदी सरकार 3.0 की शुरुआत करते हुए शपथ ली थी। वहीं मनीष जायसवाल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम जोड़कर मैं मनीष ब्रजकिशोर जायसवाल, ईश्वर की शपथ लेता हूँ... कहकर अपनी पितृ भक्ति और भारतीय संस्कारों का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया था। राजनीति में जहां अक्सर जनता और जनप्रतिनिधि के बीच दूरी देखने को मिलती है वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने इस मिथक को तोड़ दिया और दिल्ली की चकाचौंध में भी हजारीबाग की आवाज बनकर तो गूंजें ही संसदीय कार्यों के बाद का पूरा समय अपने क्षेत्र में जनता के बीच खपाया। उनके सुख-दुःख का साथी बनकर क्षेत्र में जमें रहे। सांसद मनीष जायसवाल के बतौर संसदीय कार्यकाल का सफल दो वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं।

पिता के अधूरे सपने को किया पूरा, जनता ने दिया ऐतिहासिक जनादेश

04 जून 2024 को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आए तो हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपने चहेते जननेता और भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी मनीष जायसवाल को अपार और प्रचंड जनादेश देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा था। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का दो बार कुशलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनीष जायसवाल को कुल 6,54,613 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 2,76,686 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

उनकी यह जीत कई मायनों में खास थी, क्योंकि यह वही हाई-प्रोफाइल सीट है जहाँ से पूर्व में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जैसे कद्दावर नेता रहे हैं। मनीष जायसवाल ने इस प्रचंड जीत के साथ अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के उस अधूरे सपने को पूरा किया, जिन्होंने पूर्व में यहाँ से सांसद का चुनाव लड़ा था।

संसद में मनीष जायसवाल की उपस्थिति सराहनीय, राष्ट्रीय और राजकीय औसत से कहीं अधिक

संसद में कदम रखते ही मनीष जायसवाल ने अपनी सजगता और कर्मठता का परिचय दिया। अपने बीते विधायक कार्यकाल की तर्ज पर उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना सालाना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर पारदर्शिता की एक नई मिसाल पेश की है। 24 जून 2026 को बतौर सांसद दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ। मनीष जायसवाल का संसदीय प्रदर्शन राष्ट्रीय और राजकीय औसत में उत्कृष्ट रहा। उन्होंने जहाँ झारखंड का राज्य औसत 86% और राष्ट्रीय औसत 85% है, वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने संसद में 96% उपस्थिति दर्ज कराई है। जनहित और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने संसद के विभिन्न सत्रों में कुल 211 सवाल उठाए, जबकि राज्य का औसत 126 और राष्ट्रीय औसत मात्र 103 सवालों का है। राष्ट्रहित और जनहित के मामलों पर उन्होंने कुल 31 डिबेट में हिस्सा लिया, जो राज्य औसत (23.8%) और राष्ट्रीय औसत (20.4%) से कहीं अधिक है। अपनी योग्यता के बल पर उन्हें संसद की तीन अत्यंत महत्वपूर्ण समितियों जिसमें प्राक्कलन समिति, फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स समिति, तथा कोल एंड माइंस समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया। जिनकी बैठकों में उन्होंने शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की।

हजारीबाग रेल कनेक्टिविटी बढ़ा, महानगरों के रेल परिचालन शुरुआत को लेकर हैं मुखर

सांसद मनीष जायसवाल के भगीरथ प्रयासों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आसनसोल-हटिया इंटरसिटी, गया-मुंबई एलएलटी सुपरफास्ट और कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेनों का सुचारु परिचालन शुरू हुआ। वंदे भारत की कनेक्टिविटी से यहाँ व्यवसाय और पर्यटन को नए पंख मिले है।

कोडरमा-हजारीबाग-बरकाका ना रेलखण्ड पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन की शुरुआत होने से ट्रेनों का परिचालन तेज और किफायती हुआ है, जिससे डीजल पर निर्भरता घटी है। इसके साथ ही, लगभग 3000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 133 किलोमीटर लंबे कोडरमा-बरकाकाना रेलखण्ड के दोहरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जो भविष्य में कोयला परिवहन और यात्री ट्रैफिक की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूर्ण होते ही ट्रेनों का प्राथमिक रखरखाव स्थानीय स्तर पर होगा, जिससे हजारीबाग से नई ट्रेनें खुलने का रास्ता साफ होगा और स्थानीय रोजगार सृजित होंगे। अमृत भारत रेलवे स्टेशन स्कीम योजना के तहत बरकाकाना जंक्शन को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आधुनिक रूप दिया गया है। यहाँ बेहतरीन प्रवेश द्वार, विस्तृत प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन सुविधाएं, लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला आकर्षक डिजाइन तैयार किया गया है। हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापितों के मुद्दे को प्रमुखता से संसद पटल पर कई बार रखा ।

सामाजिक सरोकार, सेवा और सांस्कृतिक उत्थान पर सांसद मनीष जायसवाल ने किया व्यापक कार्य

सांसद मनीष जायसवाल विकास योजनाओं के साथ जनता के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को भी गहराई से छुआ है। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के तहत 202 बेटियों का शाही कन्यादान कराया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने निर्धन और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को उड़ान दी।

वर्ष 2024-2025 हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 101 बेटियोंका सामूहिक विवाह कराया गया। वर्ष 2025-2026 में रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में पुनः 101 जरूरतमंद बेटियों का पूरे गाजे-बाजे और शान-ओ-शौकत के साथ कन्यादान कराया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने खुद एक भाई और अभिभावक की भूमिका निभाते हुए इन सभी 202 बेटियों को दैनिक जीवन और घरेलू उपयोग की सभी जरूरी सामग्रियां उपहार स्वरूप भेंट कीं और उनका घर बसाया।

सांसद वधु सम्मान अभियान के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र में हजारों बहनों को उनकी शादी से पूर्व लहंगा भेंट करने के अपने अनूठे कीर्तिमान को उन्होंने आगे बढ़ाया। इसके तहत वर्ष 2024-25 में 12,790 और वर्ष 2026 में अब तक 9,324 बहनों को मिलाकर कुल 22,114 बहनों तक लहंगा पहुँचाया गया। जिससे उनके जीवन के सबसे बड़े दिन की खुशियां दोगुनी हो गईं। सांसद शौर्य परंपरा जागरण अभियान (रामनवमी पहापर्व) के तहत

हजारीबाग की ऐतिहासिक और पारंपरिक रामनवमी महापर्व के दौरान सदियों पुरानी अस्त्र-शस्त्र और डंड कला-कौशल की परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए सांसद ने हर अखाड़े तक पारंपरिक लाठी और तलवार पहुँचाने का बीड़ा उठाया। इसके तहत वर्ष 2025 में कुल 2,394 अखाड़ों को और वर्ष 2026 में 2,073 अखाड़ों तक पारंपरिक डंड पहुँचाया गया। सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्रामीण इलाकों में नई खेल क्रांति लाई।

युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 'नमो फुटबॉल टूर्नामेंट' और सांसद खेल महोत्सव का बृहद आयोजन किया गया। 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, कबड्डी और प्रतियोगिता चेस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। इसमें संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के 22 भाजपा मंडलों के तहत आने वाली 367 पंचायतों की 1,484 टीमों के कुल 22,260 खिलाड़ियों ने नमो फुटबॉल में हिस्सा लिया। पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 30 टीमों के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सांसद आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में 141 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सांसद धार्मिक उत्थान कार्यक्रमके तहत

क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हुए सांसद के सहयोग से कुल 24 विभिन्न मंदिरों में देव प्रतिमा का समर्पण किया गया, तथा 16 मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक सहयोग स्वरूप भेंट किए गए। इस प्रकार कुल 40 मंदिरों के निर्माण एवं उन्नयन में ऐतिहासिक सहयोग प्रदान किया गया। सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत

क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख तीर्थस्थलों जिसमें वाराणसी, प्रयागराज (संगम स्थल), विंध्याचल और अयोध्या धाम के दर्शन के सपने को साकार करने के लिए इस योजना की घोषणा की गई है। इसके प्रथम जत्थे की विधिवत रवानगी आगामी 29 जून 2025 को हजारीबाग के प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण से की गई। इस योजना के तहत अबतक करीब 70 जत्थे का सफल संचालन बीते एक साल में किया गया ।

सड़क से संसद तक जनहित के मुद्दों पर रहें संघर्षरत

महज दो साल के अपने कार्यकाल में सांसद मनीष जायसवाल ने खुद को जनता की सेवा में तपा दिया है। कड़ाके की ठंड, झमाझम बारिश या चिलचिलाती धूप, वे हमेशा जनता के लिए तत्पर रहे। रामगढ़ के गोला और हजारीबाग के सदर थाना के बाहर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए घंटों धरने के आगे पुलिस विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। हजारीबाग और रामगढ़ जिले में अघोषित बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रचंड आंदोलन कर उन्होंने बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार कराया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और कर्मियों की मनमानी पर कड़ा एक्शन लेकर जनता को राहत पहुँचाई। हजारीबाग और रामगढ़ जिले में सांसद सेवा कार्यालय का स्थापना कर यहां 24x7 जनता के लिए चौबीसों घंटे खुला रहने वाला यह केंद्र स्वास्थ्य, बिजली, पानी, प्रशासनिक और पुलिस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण करता है।

अपनी सांगठनिक कुशलता से उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग और रामगढ़ जिले की 6 में से 5 सीटों पर एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को प्रचंड जीत दिलाकर 25 साल बाद एनडीए की रिकॉर्ड वापसी कराई। साथ ही, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

इसके अतिरिक्त वे सांसद मद, डीएमएफटी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-कुसुम , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा विभिन्न औद्योगिक कंपनियों की सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में विकास की एक नई और अमिट इबारत लिख रहे हैं।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता को पहली बार यह सुखद अहसास हो रहा है कि उनका सांसद केवल दिल्ली की सुख-सुविधाओं में नहीं रहता, बल्कि उनके हर सुख-दुख, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत आयोजनों में सशरीर उपस्थित रहता है। मनीष जायसवाल ने अपने दो वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल में यह साबित कर दिया है कि वे एक जनप्रतिनिधि के साथ माटी के लाल बनकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के आकांक्षाओं के सच्चे सारथी, सेवक और रक्षक हैं। उनका क्षेत्र में निरंतर सक्रिय दस्तक देने से हजारीबाग वासियों को क्षेत्र के विकास और स्वर्णिम भविष्य की एक सशक्त गारंटी मिलती है। लोगों में एक विश्वास और आस जागती है कि अपना सांसद ईमानदारी से अपना काम कर रहें हैं और भविष्य में हजारीबाग में इसका प्रतिफल भी जरूर दिखेगा ।