हजारीबाग में चला सघन वाहन जांच अभियान, 171 वाहनों का कटा चालान


हजारीबाग:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार, 28 जून 2026 को शहर के पीटीसी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी समेत 5 पुलिस पदाधिकारी और 10 गृहरक्षकों की टीम तैनात रही।

वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट 124, ट्रिपल लोडिंग 27, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने पर 4 तथा नो पार्किंग में खड़े 16 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया। कुल 171 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।