हजारीबाग में खुला “अर्बन लुक मेंस फैशन” शोरूम, युवाओं को मिलेगा ब्रांडेड फैशन का नया ठिकाना


हजारीबाग शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में “अर्बन लुक मेंस फैशन” शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सामने शुरू किए गए इस आधुनिक शोरूम में पुरुषों के लिए फैशन और स्टाइल से जुड़े सैकड़ों ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

शोरूम का उद्घाटन संचालक सैफ अली, मो. सैयाज और फैय्याज की माता नादरा खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शहर में लंबे समय से ऐसे आधुनिक फैशन शोरूम की जरूरत महसूस की जा रही थी और “अर्बन लुक मेंस फैशन” युवाओं के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है।

संचालकों ने बताया कि शोरूम में पुरुषों के लिए फैशन से जुड़े हर तरह के ब्रांडेड और ट्रेंडी आइटम उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को ब्रांडेड जूते, स्टाइलिश टोपी, आधुनिक डिजाइन के चश्मे, आकर्षक कलाई घड़ियां, पर्स, चैन-लॉकेट समेत कई फैशन एक्सेसरीज एक ही जगह पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है।

ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए शोरूम में उपलब्ध सभी ब्रांडेड उत्पादों पर 1 से 3 साल तक की गारंटी भी दी जा रही है। वहीं उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। संचालकों के अनुसार उद्घाटन के बाद पूरे एक सप्ताह तक सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नए फैशन स्टोर का लाभ उठा सकें।

उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 32 के वार्ड पार्षद मो. मुस्तकीम उर्फ मंडुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नजरुल्लाह, मो. एजाज, मो. अशरफ, मो. यूसुफ दरोगा, शान, जैद, इश्तियाक, आसिफ, वासी और बबलू खान सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “अर्बन लुक मेंस फैशन” के खुलने से अब शहर के युवाओं को फैशन और स्टाइल से जुड़े आधुनिक और ब्रांडेड सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह नया शोरूम शहर में फैशन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।