हजारीबाग में फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आज, तैयारियां अंतिम चरण में


हजारीबाग: फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन हजारीबाग द्वारा 18 मई 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन का आयोजन हजारीबाग स्थित मुंद्रिका कुंज में किया जाएगा। तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद, महासचिव श्री सुनील कुमार सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, खुर्शीद आलम, भोला सिंह एवं दिलीप पासवान लगातार जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर टीम द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।

सम्मेलन में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं महासचिव संजय कुंडू सहित झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों से जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों से भी प्रतिनिधि अपने-अपने प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में बैच लगाकर सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में भाग लेने के लिए हजारीबाग प्रेस क्लब को भी आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने बताया कि यह सम्मेलन जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों की समस्याओं, सुझावों एवं संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण साबित होगा।