हजारीबाग की बेटी शोएबा इमाम ने CBSE 12वीं में हासिल किए 90% अंक, बनीं युवाओं के लिए प्रेरणा


हजारीबाग : “हालात चाहे जैसे हों, मेहनत रास्ता बना ही लेती है…” इस कहावत को हजारीबाग की छात्रा शोएबा इमाम ने सच साबित कर दिखाया है। कुरैशी मोहल्ला निवासी शोएबा इमाम ने CBSE 12वीं परीक्षा में कला संकाय से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे इलाके का नाम गौरवान्वित किया है।

शोएबा इमाम, एंजेल्स हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा हैं। उनके पिता बाबर कुरैशी ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेहनत और लगन का परिणाम है। वहीं स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने शोएबा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज के दौर में जहां छात्र-छात्राएं कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वहीं शोएबा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

शोएबा की उपलब्धि केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

90 प्रतिशत अंक सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और मेहनत की जीत की कहानी है।