एंडो-रेस्टो कॉन्क्लेव 2026 में हजारीबाग डेंटल कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, डॉ. तारा एलिज़ाबेथ जास को प्रथम पुरस्कार हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉ


हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स की पीजी छात्रा डॉ. तारा एलिज़ाबेथ जास ने आगरा में आयोजित 'एंडो-रेस्टो कॉन्क्लेव 2026' में पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान एवं हजारीबाग का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम आगरा स्थित होटल हॉलिडे इन में एंडोडॉन्टिक एक्सीलेंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के दंत चिकित्सकों एवं पीजी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इसके साथ ही हजारीबाग डेंटल काॅलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स की पीजी छात्रा डॉ. त्रिशा मंडल को पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। दोनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

मौके पर हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अकादमिक वातावरण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. तारा एलिज़ाबेथ जास एवं डॉ. त्रिशा मंडल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कॉलेज परिवार को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।