हजारीबाग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 18 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटर यान निरीक्षक (MVI) एवं यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चेकिंग के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
पहले अभियान में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में पु0नि0 सह यातायात थाना प्रभारी सहित 05 पुलिस पदाधिकारी एवं 10 गृहरक्षकों की टीम गठित की गई। टीम द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 99 वाहन चालकों का चालान काटा गया। वहीं ट्रिपल लोड में चल रहे 32 वाहनों, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चला रहे 06 चालकों तथा बिना इंश्योरेंस वाले 13 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के निर्देश पर बिना हेलमेट के पकड़े गए 39 वाहन चालकों से शपथ पत्र भरवाकर छोड़ा गया।
वहीं दूसरे अभियान के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट मोड में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में DTO, MVI, यातायात थाना प्रभारी, बाहर से आए पर्वतारोही मित्र, 05 पुलिस पदाधिकारी एवं 15 गिरीरक्षकों की टीम शामिल रही। टीम द्वारा 55 वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
हजारीबाग पुलिस ने बताया कि आगे भी जिले में इसी प्रकार वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।
