हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सदर प्रखंड के जगदीशपुर बीटी रोड से सिवाने नदी होते हुए इचाक प्रखंड के इचाक बीटी रोड को जोड़ने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण पथ का विधिवत शिलान्यास किया। यह मार्ग हजारीबाग लोकसभा के सदर विधानसभा और कोडरमा लोकसभा के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर जगदीशपुर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने ढोल-ताशों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी ।
डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 1700 मीटर लंबा पीसीसी पथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें जल निकासी के लिए 430 मीटर नाली, सुरक्षा हेतु 100 मीटर गार्डवाल और सुगम आवागमन के लिए आधा दर्जन से अधिक पुलिया का निर्माण भी शामिल है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह पथ निर्माण हजारीबाग सदर, इचाक और बरकट्ठा क्षेत्र के लगभग 50 से 60 गांवों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से न केवल सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि स्थानीय किसानों को अपनी उपज हाट-बाजारों तक ले जाने में भी बड़ी राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को एक नई गति प्राप्त होगी।
उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सदर पूर्वी सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया कृष्णा मेहता, जिला योजना के सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार, सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, कटकमसांडी पूर्वी सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, इचाक सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, इचाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सुभाष सोनी, भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, सीताराम प्रसाद, श्यामलाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, गौतम वर्मा, उमेश मेहता, बिरजू मेहता, चरकू मेहता, बबलू मेहता, सरोज सिंह। गौतम कुमार, दशरथ कुमार, पंकज मेहता, मनोज मेहता, मनोज सिंह, सुधीर मेहता, पंकज कुमार, अजय मेहता, गौतम मेहता, बलराम मेहता, विनोद राणा, राजकुमार मेहता, भीखन महतो, नारायण प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, मनोज मेहता, सकलदीप, सुनील कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहें ।
