उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग, डॉ० शशि जायसवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग, मो० मंजर हुसैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा बरही स्थित मा जगदम्बा ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांडों के सरसों तेल, जिनमें चाचा राणा प्रताप सरसों तेल, फ्यूचर सरसों तेल, मुरली सरसों तेल एवं काला घोड़ा सरसों तेल शामिल हैं, के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जाएगा।
जांच के क्रम में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल पाया गया, जिसमें चाचा राणा प्रताप सरसों तेल के 813 टीन एवं काला घोड़ा सरसों तेल की 144 बोतल शामिल हैं। उक्त सभी एक्सपायरी उत्पादों को जब्त कर मौके पर ही सील कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि संबंधित खाद्य कारोबारी द्वारा बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के ही व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
