बरही विधानसभा क्षेत्र के डपोक पंचायत स्थित गरजामु में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती सह उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया एवं फीता काटकर समारोह का आगाज कराया। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा साहेब के जीवनी पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अम्बेडक क्लब के संरक्षक अर्जुन रविदास, अध्यक्ष अनिल रविदास, उपाध्यक्ष पवन दास, सचिव रूपलाल दास, उपसचिव रविंद्र दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुमार दास, सहित अन्य सदस्य अजय, दीपक, पप्पू, विकास, सूरज, सचिन, डब्लू, राजकुमार, विशाल, प्रभु, सागर सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।
उक्त अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज हमारा राष्ट्र बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान की शक्ति से ही प्रगति कर रहा है। हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। समाज के हर वर्ग को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और हर प्रकार की सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने सनातनी एकता को मजबूत रखने के लिए जातियों में नहीं बंटते हुए एकजुट रहने का अपील भी किया। वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का संविधान ही वह सुरक्षा कवच है जिसने समाज में समानता लाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों को शिक्षित जरूर करें। शिक्षा ही अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर लेकर जाती है।
समारोह में डपोक पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव प्रसाद, रंजन चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, समाजसेवी बासुदेव पासवान, क्यूम अंसारी, ढीलो पासवान, रघु मोदी, भूपेंद्र यादव, किशोर राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
